Call For A Fast Loan - 9716111114

Call For A Fast Loan - 9716111114
call- 9716111114

Thursday, July 24, 2014

83. सही या गलत -निर्णय आपका !

जो भी कदम आप उठाये पूरी तरह तैयारी करकर ही उठाये . उठाये गए कदम पर अडिग रहे , जब काम शुरू करेंगे तो बहुत से तथाकथित शुभचिंतक आपकी भलाई के लिए बहुत सी सलाहें देंगे -लेकिन आप सिर्फ अपनी सोची गयी रणनीति पर कार्य करें ,आप का दिमाग खुला होना चाहिए - उनकी राय में वाकई में  दम है तो स्वीकार कीजिये लेकिन सिर्फ उन्हें ओब्लाइज़ करने के लिए अपनी पूर्व नीति में किसी तरह का बदलाव न करें.
     
कदम उठाने से पहले दो बार सोच लेवे क्योंकि एक बार उठाया हुआ कदम वापिस लेना आसान नहीं होता , वापिस लिया हुआ कदम पैसे के अलावा,मेहनत,समय ,आत्मविश्वास और मार्किट में आपकी इज्जत को भी नुकसान पहुँचाता है .
              
संसार में हर व्यक्ति ने कभी न कभी कोई न कोई गलती की है  सो गलतियों या असफलता से न घबराएं अगर आपका लिया गया निर्णय या रणनीति गलत भी होती है तो साफ़ मन से अपनी असफलता स्वीकार करें ,अपनी असफलता की जिम्मेदारी ले , अगर आप जिम्मेदारी नहीं लेंगे कोई बहाना बनाएंगे या अपनी असफलता का ठीकरा किसी और के माथे फोड़ेंगे तो ये निश्चित है आपका अगला प्रोजेक्ट भी असफल ही होगा क्योंकि आपने अपने व्यक्तित्व में उचित सुधार नहीं किया है  .अच्छे लीडर और अमीर लोग हमेशा अपनी असफलता, अपनी गलतियों को स्वीकार करते है क्योंकि उन्हें पता है कि सुधार हमेशा जिम्मेदारी से पैदा होता है.
सुबोध 
( one sim all recharge )
www.saralservices.com

Wednesday, July 23, 2014

82. सही या गलत -निर्णय आपका !



अमीरों की हिम्मत जुआरियों  वाली हिम्मत नहीं होती चूँकि ये अंकों में बड़े साफ़-सुथरे होते है इसलिए एक केलकुलेटेड  रिस्क लेते है ,जहाँ हारने की सम्भावना न के बराबर होती है ,रिस्क एंड रिवॉर्ड रेश्यो इनके फेवर  में होता है ,और अगर चीज़ें इनके अनुमान के मुताबिक नहीं होती तो इनमें इतनी काबिलियत होती है कि परिस्थितियों  के अपने अनुसार खुद को बदल कर कार्य कर सके या चीज़ों से अपने अनुसार कार्य करवा सके . इसके वाबजूद भी अगर इनका कोई प्रोजेक्ट फ़ैल हो जाता है तो ये चूँकि अपने किसी प्रोजेक्ट में अपना सब कुछ न झोंक कर  30 -40 % तक ही डालते है  या फिर ये एक सिस्टम के तहत मार्किट से पूँजी उगाहते है सो ये पूरी तरह बर्बाद नहीं होते . जबकि गरीब आदमी अपनी पूंजी के साथ-साथ बीबी  के गहने ,बच्चों की बचत ,रिश्तेदारों-दोस्तों तक की पूँजी अपने प्रोजेक्ट में डाल देता है - उसकी असफलता की कल्पना ही दर्दनाक होती है .उसे दो मोर्चों पर लड़ना होता है पहला प्रोजेक्ट की सफलता दूसरा पूँजी की सुरक्षा जबकि अमीर सिर्फ प्रोजेक्ट की सफलता पर ही ध्यान केंद्रित करता है.
-सुबोध 
( one sim all recharge )
www.saralservices.com

Tuesday, July 22, 2014

81. सही या गलत -निर्णय आपका !



जो लोग जोखिम लेते है ,गलतियां करते है और उन गलतियों से सीखते है वे उन लोगों से हमेशा बेहतर होते है जो लोग जोखिम से,नुकसान से डर कर गलतियां ही नहीं करते . क्योंकि इस मानसिकता के लोग हिम्मती होते है और  एक कहावत बड़ी लोकप्रिय है " समझदार पीछे छूट जाते है और हिम्मती आगे निकल जाते है ." ये गलतियों से इतना ज्यादा सीख लेते है कि आगे से उन गलतियों का इन्हे पहले से ही अंदाजा हो जाता है और इसका नतीजा ये होता है कि धीरे-धीरे इनके काम में निपुणता आने लगती है और अगले किसी प्रोजेक्ट में ये इतनी बड़ी सफलता हासिल करते है कि पिछली सारी असफलताओं की भरपाई हो जाती है और इन्हे ईनाम में वो कुछ मिलता है जिसके बारे में किनारे पर खड़े हुए लोग सिर्फ सोच सकते है .
-सुबोध 
( one sim all recharge ) 
www.saralservices.com

Monday, July 21, 2014

80. सही या गलत -निर्णय आपका !




अकादमिक एजुकेशन सिस्टम में गलतियों का नतीजा पनिशमेंट होता है और वहां उन्हें गलतिया न करने का प्रशिक्षण दिया जाता है . जब ये कहा जाता है कि "गलतियां ही सबसे अच्छी टीचर होती है " ये उन्हें समझ में नहीं आता लिहाजा अपनी अकादमिक एजुकेशन पूरी करने के बाद भी वो लोग भावनात्मक रूप से जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं होते और नतीजे में वो कोई ठीक-ठाक नौकरी पकड़ लेते है और अपनी वर्तमान नौकरी को अपनी वित्तीय सुरक्षा का जरिया मानते हुए ज़िन्दगी गुजारने लगते है ,बिना इस बात को समझे  कि नौकरी वित्त के क्षेत्र में एक दीर्धकालीन समस्या का अल्पकालीन समाधान है .वे लोग अपनी वर्तमान नौकरी में ही वित्तीय सुरक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता देखते,समझते है जबकि नौकरी,वित्तीय सुरक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता तीनो अलग-अलग स्थितियां होती है .

 अमीर  मानसिकता के लोग इस बात को समझते है इसलिए वे लोग नौकरी की सुरक्षा ( वक्त-वक्त पर अपने c .v. में ऐसा कुछ जोड़ते रहना जिससे उनकी मार्किट में डिमांड बनी रहे ) के साथ ही अन्य कमाई के तरीके से खुद को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने की कोशिश करते रहते है.
पोस्ट 59  भी देखें .
- सुबोध
( one sim all recharge )

www.saralservices.com

Sunday, July 20, 2014

79. सही या गलत -निर्णय आपका !



अमीर बनने के लिए जो तीन महत्वपूर्ण कदम होते है आइये उन्हें समझे -
1  बनना
2  करना
3  पाना
जब आप अपने लक्ष्य  (3  पाना ) निर्धारित कर लेते है तो आपको समझ में आने लगता है कि लक्ष्य हासिल  करने के लिए आपने क्या - क्या करना(2 . करना ) है , आपकी टू डू लिस्ट  बन जाती है और आप उसी के अनुसार कार्य करने लगते है . आप देखते है,समझते है कि इस कार्य को अमीर कैसे करते है जैसे-जैसे वो करते है आप करने का प्रयास करते है लेकिन आपको सफलता नहीं मिलती आप पूरी तरह खुद को री -चेक करते है कि गलती कहाँ से हो रही है,ज़रूरी सुधार करते है फिर भी सफलता नहीं मिलती अब आप परेशान है और असफलता को स्वीकार कर पूरी उम्र के लिए अमीर बनने का विचार त्याग देते है .
एक स्टडी के मुताबिक जो नए  प्रोजेक्ट आते है उनमे से 90 % प्रोजेक्ट आने  वाले 5  साल में बंद हो जाते है , इतनी बड़ी संख्या में प्रोजेक्ट फ़ैल होने का सही मायने में अर्थ क्या है ? इस बारे में सोचिये समझिए कि गलती कहाँ हो रही है .
आपके द्वारा  जो गलती हो रही है वो होने (1 .बनना ) में है . आप ने अमीरों के लक्ष्य बनाये,उनकी तरह काम किया लेकिन वैसे हुए नहीं - मानसिकता में आपके अंदर अभी भी छोटा डरा हुआ मुर्गा बैठा है जिसे हमेशा आशंका रहती है कि अब आसमान गिरने वाला है . यही सोच ,यही मानसिकता आपकी असफलता का कारण है . आपको पाने के लिए करने के साथ-साथ बनना भी पड़ेगा .वो मानसिकता भी खुद में विकसित करनी पड़ेगी जो अमीरों में होती है . उस छोटे डरे हुए मुर्गे को अपनी ज़िन्दगी से दूर भागना होगा जिसे हमेशा आसमान गिरने की आशंका रहती है .
इस सन्दर्भ में पोस्ट 41  और 42  भी देखे.
-सुबोध
( one sim all recharge )
www.saralservices.com